PATNA: फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भारत लौट सकते हैं. इस बात की संभावना एमएलसी बिनोद जायसवाल ने जताई है. सिंगापुर में लालू यादव से मिलने के बाद उन्होंने अपने ट्वीट में तस्वीरें साझा कर लिखा है. फरवरी महीने में भारत वापस लौट सकते हैं लालू यादव.

लालू यादव से सिंगापुर मिलने पहुंचे थे बिनोद जायसवाल
लालू यादव से मिलने सिंगापुर पहुंचे राजद एमएलसी बिनोद जायसवाल ने तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने लालू यादव से सिंगापुर में मिलने की तस्वीर पोस्ट की. इसमें वे लालू यादव के साथ एक ही सोफे में बैठे हैं. बिनोद जायसवाल ने अपनी इसी मुलाकात के दौरान लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के परिजनों के साथ हुई इसकी तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की है.और लालू के भारत लौटने की घोषणा की है.
‘फ़रवरी माह के दूसरे स्प्ताह में आप सभी के बीच मौजूद रहेंगे’

बिनोद जायसवाल ने लिखा है कि लालू यादव फरवरी के महीने में भारत लौट सकते हैं. उन्होंने इसकोे लेकर एक ट्विट किया है. इसमें लिखा है – साथियों अभी -अभी मैं अपने गार्जियन एवम् करोड़ों लोगों की शान , बिहार को सब कुछ देने वाले , ग़रीबों के मसीहा आदरणीय मां राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मिल कर उनका कुशल क्षेम जाना. लालू यादव पूर्ण रूप से स्वस्थ है . उनके अंदर एक युवा की तरह जोश दिखा ..वो बहुत ही जल्द फ़रवरी माह के दूसरे स्प्ताह में आप सभी के बीच मौजूद रहेंगे.
लालू यादव पहले दिल्ली आएंगे फिर वहां से वे पटना आएंगे

लालू यादव पहले सिंगापुर से दिल्ली आएंगे. उसके बाद वहां
से वे पटना आएंगे. हालांकि लालू यादव फरवरी की किस
तारीख को सिंगापुर से भारत आएंगे, इसे लेकर
बिनोद जायसवाल ने कोई जानकारी नहीं दी है.
उन्होंने यह जरुर कहा है कि लालू यादव स्वस्थ्य हैं.
वे युवा की जोशीले दिख रहे हैं.
- Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू
- Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू यादव बने सर्वश्रेष्ठ पहलवान, विजेताओं को मिला सम्मान
- Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

















