Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

सुधाकर सिंह को राजद का नोटिस, 15 दिनों में दें जवाब

PATNA: राजद का नोटिस – पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह को सरकार विरोधी बयानों के लिए आखिरकार पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. राजद पर इस बात को लेकर भारी दबाव था। सुधाकर सिंह मंत्री पद से हटाए जाने से पहले से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे. उन्होंने हाल के दिनों में भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर हमले किए और ये भी कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं है.

nitish tejawi 22Scope News

राजद का नोटिस – ‘पार्टी के प्रस्ताव के खिलाफ हैं बयान’

abdul bari sidiqui 22Scope News


सुधाकर सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दिल्ली से नोटिस जारी किया. इसमें उल्लेख किया गया है कि ये नोटिस राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर जारी किया जा रहा है. नोटिस में उनके व्यवहार को गठबंधन धर्म के विरूद्ध बताया गया. ये भी कहा गया है कि राष्ट्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन को लेकर कोई भी बयान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही देंगे. ‘आपके बयान लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन करते हैं’. आपके बयानों से देश-विदेश में पार्टी की छवि आहत हुई है. सुधाकर सिंह को 15 दिनेां के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है क्यों नहीं उनपर गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

दबाव के बाद डेमेज कंट्रोल में जुटी आरजेडी


सुधाकर सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के पुत्र हैं

और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं.

पिछले कुछ दिनों से उन्हेांने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा ले रखा था.

राजद की कार्रवाई को डैमेज कंट्रोल की एक कोशिश माना जा रहा है.

गठबंधन के नेताओं के बीच बढती दूरी और मुद्दों केा लेकर

गरम नरम रवैय्ये से गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

राजद ने सुधाकर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर विश्वास बहाल की एक कोशिश की है.

report: gangesh gunjan

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...