रेड क्रॉस भवन में दी गई दिंवगत डॉ हाजरा दंपती को श्रद्धांजलि



DHANBAD : रेड क्रॉस भवन में दिंवगत डॉक्टर विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा हाजरा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया. इसमे डॉक्टर्स के साथ-साथ अपर समाहर्ता बंधु कच्छप भी शामिल हुए. क्रॉस से जुड़े सदस्यों समेत सभी लोगों ने दिंवगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा.

shradhanjali 22Scope News

रेड क्रॉस: चिकित्सकों के साथ अपर समाहर्ता बंधु कच्छप भी हुए शामिल

अपर समाहर्ता बंधु कच्छप ने कहा कि हजरा दंपती

का जाना धनबाद के लोगों के साथ साथ चिकित्सा जगत के

लिए अपूर्णीय क्षति हुई है. इसे पूरा नहीं किया जा सकता है.
शनिवार देर रात हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर

में आग लग गई थी. इसमें डॉक्टर विकास हाजरा

और डॉक्टर प्रेमा हाजरा सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी.

आग की लपटे इतनी तेज थी ये सभी लोग खुद को बचा नहीं सके.

अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से हुई थी मौत

अस्पताल के कर्मचारियों और कुछ स्थानीय लोगों ने

काफी कोशिश की लेकिन न तो आग पर काबू पा सके और न ही इन्हे बचा पाये. बाद में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया. इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
घटना की खबर फैलते ही पूरा शहर सदमे में आ गया. खास तौर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. लोग अब भी इस सदमे से उबरे नहीं है.

रिपोर्ट: राजकुमार


Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...