Commercial Advertisment

धनबाद : पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. हाजरा दंपति

पंचतत्व में विलीन- शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेलिफोन एक्सचेंज रोड के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल अगलगी मामले में शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम हाउस

Google पर 22Scope चुनें

धनबाद : पंचतत्व में विलीन- शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेलिफोन एक्सचेंज रोड के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल अगलगी मामले में शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम हाउस से शव को घर भेज दिया गया. जिसमे दो लोगों के परिजन ने शव को लेकर हुगली लेकर चले गए. वहीं आज डॉ. विकास हाजरा, डॉ. प्रेमा हाजरा तथा उनके भगिना का शव बैंक मोड़ स्थित उनके आवास गया, जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंतिम यात्रा में भी काफी भीड़ देखने को मिली. बस्ताकोला स्थित गोशाला में अंतिम संस्कार किया गया.

hazra cuple1 22Scope News

पंचतत्व में विलीन: डीसी के निर्देश पर दोबारा हुई डॉक्टर दंपति की पोस्टमार्टम

शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम पूरा हो जाने के बाद जब शव को एम्बुलेंस से घर भेजने की तैयारी चल ही रही थी तो उपायुक्त के आदेश पर सभी शव को वापस पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया. उपायुक्त धनबाद ने डॉक्टरों की एक टीम गठित कर शवों को एक बार फिर से पोस्टमार्टम करने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आदेश दिया. जिसके बाद जांच कमेटी की देखरेख में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू हुआ. जो देर रात तक पोस्टमार्टम होता रहा.

hazra cuple12 22Scope News

उपायुक्त को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

डॉ. विकास हाजरा तथा डॉ. प्रेमा हाजरा का दो बार पोस्टमार्टम किया गया. जांच टीम ने शवों के बिसरा को सुरक्षित रखकर सील कर दिया है. पोस्टमार्टम की जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी.

hazra cuple123 22Scope News

देर रात लाया गया शव

घरेलू सहायिका तारा मंडल तथा एक अन्य के शव को एम्बुलेंस से कोलकाता के हुगली आरामबाग स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया. जबकि डॉ. दंपति तथा उनके भगिना का शव एम्बुलेंस से धनबाद के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित आवास पर देर रात लाया गया. जहां परिजन के मुताबिक आज बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम में दाह संस्कार संपन्न होगा.

पंचतत्व में विलीन: भीषण आग में डॉक्टर दंपति समेत 5 की हुई मौत

वही बताते चले कि शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेलिफोन एक्सचेंज रोड के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार-शनिवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई थी. जिसमें अस्पताल प्रबंधक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...

Starlink License Virodh: स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने पर क्यों...

Starlink License Virodh, बोकारो: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का मामला अब विरोध...