जदयू के MLC राधाचरण शाह के कई ठिकानों पर IT का छापा

राधाचरण शाह के कई करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी

पटना : जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद राधाचरण शाह और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की. पटना के अलावा आरा में जदयू पार्षद के आवास पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने धावा बोल दिया.

bihar B2ddd 22Scope News

उनके आवास के साथ –साथ राधाचरण शाह के रमना मैदान स्थित होटल और आरा-पटना बाइपास रोड स्थित रिसॉर्ट पर भी एक साथ छापेमारी की खबर है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में राधाचरण शाह और उनके बिजनेस पार्टनर्स के कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की खबर है.

पटना के अलावा आरा के आवास और दूसरे ठिकानों पर एकसाथ छापा

बिहार और झारखंड इंटेलिजेंस टीम की ओर से ये संयुक्त कार्रवाई की गई. आयकर विभाग की टीम MLC के चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रही है.

laxmi B2 22Scope News

पटना के बोरिंग रोड में राधाचरण शाह के बिजनेस पार्टनर के यहां छापेमारी के दौरान एसएसबी के जवान को तैनात किया गया.

इसके अलावा पटना के बड़े बालू कारोबारी अशोक कुमार के यहां भी छापेमारी की गई है.

दूसरे राज्यों में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की खबर

राधाचरण शाह आरा-बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत निकाय क्षेत्र से दूसरी बार चुनकर विधान परिषद् पहुंचे हैं.

पहली बार 2015 में उन्होने बाहुबली विधायक सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय को हरा कर MLC बने थे. तब उन्होने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

कभी मिठाई की दुकान चलाने वाले राधाचरण शाह ने जमीन कारोबार और होटल व्यावसाय का रूख किया और फिर बालू के कारोबार में भी घुसे और दबदबा कायम किया.  

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...