डॉ मजीद आलम के आलम हॉस्पिटल और आवास में हो रही छापेमारी
रांची : आईटी का छापा- राजधानी रांची, देवघर और गिरिडीह में कई ठिकानों पर
आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा. यह छापेमारी सुबह से ही चल रही है.
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में भी आईटी की टीम छापेमारी कर रही है.
इन सभी ठिकानों पर आईटी की टीम ने एक साथ छापा मारा है.
हालांकि कार्रवाई को लेकर अभी विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं.
बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच में लगी हुई है.

आईटी का छापा: डॉक्टर मजीद आलम के ठिकानों पर रेड

राजधानी रांची की बात करें तो, यहां बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम और
इनसे जुड़े डॉक्टर मजीद आलम के ठिकानों पर आयकर विभाग
बुधवार सुबह से ही छापेमारी कर रही है. आईटी विभाग की टीम
डॉक्टर मजीद आलम के अस्पताल और आवास में विभिन्न कागजातों की जांच कर रही है.
अचानक आईटी की रेड से वहां हड़कंप मच गया है.

आईटी का छापा: देवघर में छापा
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह देवघर में छापा मारा है. बताया जाता है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में सरिया कारोबारियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं. देवघर में इनकम टैक्स की यह छापेमारी तिवारी चौक के पास हो रही है. आयकर विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मची हुई है. गौरतलब है कि झारखंड में आयकर विभाग की नजर लगातार बनी हुई है.

गिरिडीह में मोंगिया स्टील, सलूजा गोल्ड टीएमटी और लाल फेरों में छापा
आज सुबह गिरिडीह स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित मोंगिया स्टील, सलूजा गोल्ड टीएमटी और लाल फेरो में बुधवार की सुबह से अलग-अलग टीम कारखानों सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. कंपनी के गिरिडीह व कोलकाता स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. सूचना है कि गिरिडीह में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है. महीने भर के अंदर टीम के द्वारा गिरिडीह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

















