Ind Vs Aus 1st टेस्ट : नागपुर टेस्ट में भारत की बड़ी जीत

सिर्फ 2 घंटे में सिमट गई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

NAGPUR : नागपुर में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा कर एक बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने इस मैच को 3 दिन में ही जीत लिया . टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद कंगारू टीम से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी और इस पर हर किसी की नज़र थी, लेकिन कंगारू टीम यहां कमज़ोर नज़र आई.

nagpur match 22Scope News

टेस्ट : जडेजा और अश्विन की फिरकी में उलझे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया. इसमें भारत के लिए स्पिनर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कमाल के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने जूझती नजर आई और सिर्फ 2 घंटे में अपनी पूरी टीम को गंवा दिया. चार टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज़ में भारत अब 1-0 से आगे हो गया है.

भारतीय स्पीनर्स के सामने तीन दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने टेक दिए घुटने

नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन जब टीम इंडिया की पारी 400 के स्कोर पर ऑल आउट हुई और भारत को 223 की लीड मिली. जिसके बाद उम्मीद नहीं थी कि कंगारू टीम इतनी जल्दी घुटने टेक देगी. टीम इंडिया ने कसी गेंदबाजी के दम पर सिर्फ 91 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया. 12 बजे ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई और 2 बजे के करीब मैच ही खत्म हो गया.
मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 30 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई. भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का यह दूसरा लो-स्कोर है, जबकि भारत में सबसे कम स्कोर है.




Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...