आहर में डूबने से बालक की मौत

आरा : भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव स्थित आहर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृत बालक तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी टेलु डोम का पांच वर्षीय पुत्र मोहित कुमार है एवं आंगनबाड़ी में पढ़ता था। इधर, मृत बालक के चाचा महेंद्र डोम ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गांव के बच्चों के साथ खेलने के लिए आहर के किनारे चला गया। जहां खेलने के दौरान वह आहर में गिर पड़ा और डूब गया। इसके बाद उसके साथ खेल रहे बच्चों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकला।

यह भी पढ़े : विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...