विराट बनेंगे पच्चीस हजारी.. पहले टेस्ट में कई रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त

गुरुवार से शुरू हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में जहां दोनों टीमों के बीच ज़बरदस्त मुकाबले की उम्मीद है वहीं कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त होने वाले हैं.

विराट कोहली पच्चीस हजारी बन सकते हैं. तो अश्विन और नाथन लियोन के निशाने पर भी रिकार्ड्स हैं.

विराट बनेंगे पच्चीस हजारी !

किंग कोहली के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हज़ार रन पूरे करने का अवसर है. विराट ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 490 मैच में 24936 रन बनाए हैं.

64 रन बनाते ही उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हज़ार रन पूरे हो जाएंगे. यदि कोहली ऐसा कर पाते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया के छठे खिलाडी हो जाएंगे जिनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हज़ार या उससे ज्यादा रन होंगे.

गज्जमन्मनम 22Scope News
अनिल कुंबले और विराट कोहली की फाइल फोटो

अश्विन के निशाने पर कुंबले का रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन भी एक ख़ास रिकॉर्ड के करीब हैं और पूरी उम्मीद है कि भारतीय स्पिनर ये रिकॉर्ड नागपुर में अपने नाम कर लेंगें.

अश्विन भारत के लिए सबसे तेज़ी से 450 विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं. रवि अश्विन ने अब तक 88 टेस्ट में 449 विकेट लिए हैं.

भारत के लिए सबसे तेजी से साढ़े चार सौ विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल महान अनिल कुंबले के नाम है. जिन्होंने 93 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी.

दुनिया में सबसे तेजी से 450 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैय्या मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 80 टेस्ट लिए थे.

sachin records 22Scope News
सचिन तेंदुलकर की फाइल फोटो

अश्विन नागपुर में एक विकेट लेते ही सबसे तेजी से 450 विकेट लेने वालों की लिस्ट में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे.

इसके अलावा अगर पहले टेस्ट में अश्विन 11 विकेट ले लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में उनके विकेटों का शतक भी पूरा हो जाएगा.

स्मिथ तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड !

ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन भी 6 विकेट लेते भारत के खिलाफ टेस्ट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगें.

स्टीव स्मिथ भी सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड नागपुर में तोड़ सकते हैं.

स्मिथ अगर दोनों पारियों में शतक लगा देते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगें.

स्मिथ के अभी 8 शतक हैं.

लेकिन भारतीय लिहाज से प्रशंसक चाहेंगे कि कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच में अपनी जीत के सौ प्रतिशत के रिकॉर्ड को बरक़रार रखें. यदि ऐसा हुआ तो नागपुर टेस्ट भारत के नाम होगा.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...