लोहरदगा के इमरान ने 9 घंटे में बिना देखे पढ़ा पूरा कुरान

lohardaga : लोहरदगा जिले के कुरैशी मोहल्ला बगडु रोड स्थित मदरसा इस्लामिया कुरैशिया में शनिवार को लोहरदगा के रामपुर के रूगडी टोली निवासी हबीब उल्लाह अंसारी के बेटे इमरान रजा अशरफी ने मात्र 9 घंटे में पूरी कुरान शरीफ किताब को बिना देखे सही-सही पढ़कर मुकम्मल खत्म किया. आपको बता दें लोहरदगा के कुरैशी मोहल्ला बगरू रोड स्थित मदरसा इस्लामिया कुरैशिया में दीनी तालीम हासिल कर रहे इमरान रजा अशरफी ने पूरी की पूरी किताब 9 घंटे में खत्म कर सही-सही बिना देखे अपने उस्तादों को सुना डाला.

lohardaga 2 22Scope News

धर्मगुरुओं ने की इमरान की सराहना

इमरान ने शनिवार सुबह फजर की नमाज के बाद लगभग 6 बजकर 19 मिनट पर कुरान शरीफ पढ़ना शुरू किया जो लगातार 3 बजकर 5 मिनट तक पढ़कर खत्म किया. इस मौके पर मदरसा इस्लामिया कुरेशिया के नाजिम ए आला अब्दुल समद सकाफी साहब एवं उस्ताद कारी फैज अनवर शक्काफी गुमलवी साहब ने बताया कि एक बैठक में 1 दिन में पूरी मुकम्मल कुरान शरीफ सुनाना वह भी बिना देखे. उन्होंने कहा कि लाखों में एक बच्चे होते हैं जो इस तरह के कारनामे कर जाते हैं और एक इतिहास बनाते हैं उन्होंने बताया कि अल्लाह का बहुत कर्म है कि हमारे मदरसे में तालीम हासिल कर रहे इमरान रजा अशरफी आज पूरी मुकम्मल कुरान बिना देखे 9 घंटे में सुनाया है.

उन्होंने बताया कि इस तरह का मुकम्मल कुरान एक बैठक में सुनाना बड़ी उपलब्धि है.

बच्चे से कुरान सुन रहे लोगों में मौलाना अब्दुल अजीज साहब कारी, रेहान साहब मौलाना इंतखाबुल कादरी साहब, कारी शफात मंजर कारी, शोएब अख्तर , कारी सफक रांचीवी साहब, अब्दुल सलाम कौशल साहब कारी सनाउल्लाह साहब कारी गुलजार साहब शामिल रहे.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...