‘बिहार न तो नीतीश की जागीर और न यहां की जनता गुलाम’

कुर्सी की जुगत में लगे राजद-जदयू का होगा सफाया : विजय

vijay sinha 4 22Scope News

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब लड़ाई बिहार को बर्बादी से बचाने की है. जो बिहार को बचाएगा, यहां की जनता उसे ही नेतृत्व का मौका देगी. विगत छह महीने में कुर्सी की लोलुपता में हुए समझौता से बिहार तेजी से बर्बादी की राह पर बढ़ रहा है. आज जरूरत सत्तालोलुपों के मंसूबे को ध्वस्त कर बिहार को बचाने व लोकतंत्र की रक्षा करने की है.

बिहार: 27 फरवरी को सदन में उठेगा जेठुली गांव का मुद्दा: विजय सिन्हा

जेठूली गांव के पीड़ितों से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा ने कहा कि वे पीड़ितों को लीगल सहायता भी प्रदान करेंगे. बीजेपी सच्चे लोगों के साथ हमेशा से ही है. उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को भी सदन में उनकी आवाज उठाएंगे. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

‘सीएम बनने की हड़बड़ी नहीं, 5 -5 विभाग की मलाई खाने से भी परहेज नहीं’

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को भले ही सीएम बनने की

हड़बड़ी नहीं है, मगर उन्हें 5-5 विभागों की मलाई खाने से कहां परहेज है.

चोर दरवाजे से सत्ता-सुख भोग रहे राजद के लोगों में नीतीश कुमार को

पटखनी देकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने की बेचैनी है.

उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि बिहार की जनता

अब लालू प्रसाद व उनके युवराज का बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है.

रिपोर्ट : राजीव कमल


Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...