बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन ने किया सीटों का एलान, देखिए किसे बनाया गया कैंडिडेट

Patna: बिहार विधान परिषद 5 सीटों पर होने वाले चुनाव एवं उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा की गई. महागठबंधन के लिए 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव एवं 1 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव हेतु महागठबंधन उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें 3 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे जबकि एक सीट पर राजद के उम्मीदवार होंगे. वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार होंगे. महागठबंधन की ओर से जारी एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेस में इन नामों की घोषणा की गई.

महागठबंधन की ओर से जारी सूची में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीद्वार वीरेंद्र नारायण यादव होंगे. वहीं गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीद्वार पुनीत कुमार सिंह होंगे. गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीद्वार संजीव श्याम सिंह होंगे. कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीद्वार डॉ संजीव कुमार सिंह होने. वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में केदारनाथ पांडे के निधन के कारण हो रहे उपचुनाव मे उनके पुत्र आनंद पुष्कर को सीपीआई० से उम्मीद्वार बनाया गया है.

इसके पहले भाजपा ने चार सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की. दरअसल, भाजपा ने चार निर्वाचन सीटों से शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा की. इसमें सारण स्नातक सीट से पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह, कोशी शिक्षक सीट से रंजन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि सारण शिक्षक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...