1 अप्रैल से बदल रहा ये सब, जान लें आपके लिए होगा बेहतर

वित्तीय वर्ष 2022-23 मार्च 31 को ख़त्म हो रहा. 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2023-24 आरम्भ हो जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी 1 अप्रैल से बहुत कुछ बदल रहा है जिसका असर हमारी और आपकी जेब और जीवन पर पड़ने जा रहा है.

साढ़े 7 लाख रूपए तक की आय कर मुक्त

1 अप्रैल से नई टैक्स रिजीम डिफ़ॉल्ट कर व्यवस्था होगी. अर्थात नए वित्तीय वर्ष में जब आप टैक्स रिटर्न फाइल करने पोर्टल पर जाएंगे तो आपको नई टैक्स रिजीम डिफ़ॉल्ट में मिलेगा. पुरानी कर व्यवस्था चुनने के लिए आपको विकल्प चुनना होगा. नई टैक्स रिजीम चुनने वालों को अब 7 लाख रूपए वार्षिक आय तक टैक्स नहीं देना होगा. 50,000 रूपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन का भी फायदा मिलेगा. यानि साढ़े 7 लाख रूपए तक की आय कर मुक्त होगी.

HUID नंबर के बिना नहीं हो सकेगी आभूषणों की बिक्री

1 अप्रैल से सोने के आभूषणों की खरीद पर भी नए नियम लागु हो रहे हैं. नए नियम के अनुसार सोने के आभूषणों की बिक्री अब 6 डिजिट वाले हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर के बिना नहीं हो सकेगी. पहले हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर अपरिहार्य नहीं था. ग्राहकों के लिए राहत की बात ये है कि वो अपने पुराने गहने बिना हॉलमार्क निशान के भी बेच सकेंगे.

टोल टैक्स बढ़ा

नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस वे पर ड्राइव करना महँगा होगा. टोल टैक्स में वृद्धि की जा रही है. तो नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने के लिए 1 अप्रैल से जेब ढीली करनी पड़ेगी.

1 अप्रैल से ज्यादा प्रीमियम (5 लाख रूपए से ज्यादा) वाली बीमा पॉलिसी की कमाई पर टैक्स देना होगा. हालाँकि यूलिप पॉलिसी को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

दिव्यांगों को UDID बताना आवश्यक

अब दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र (UDID) बताना आवश्यक होगा. उसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा.

Saffrn

Trending News

जिंदल फाउंडेशन ने ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी...

Ramgarh: उच्चरिंगा स्थित ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज प्राइवेट आईटीआई में 22 अप्रैल 2026, बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस...

विश्वास मत पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार के पास स्पष्ट...

पटना : बिहार में सरकार कल यानी 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को दूसरे दिन पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारियों, माननीय सांसदों-विधायकों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण)...

सुगौली कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती से आरोपितों...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना कांड संख्या 175/26 में नामजद अभियुक्त शेख साहेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज...

खेत में लगी भीषण आग, करीब एक हजार बीघा में लगी...

गयाजी : गयाजी जिले के अतरी प्रखंड क्षेत्र के डिहुरी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img