जिंदल फाउंडेशन ने ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस मनाया गया

Ramgarh: उच्चरिंगा स्थित ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज प्राइवेट आईटीआई में 22 अप्रैल 2026, बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब भुरकुंडा, जिंदल सीएसआर एवं ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज, पतरातू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य  समित कुमार साहू द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने लायंस क्लब के निदेशक अशोक सिंह, राजेंद्र महतो,  विजय कुमार, जिंदल सीएसआर पतरातू की सौम्या एवं रश्मिता दास का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमारी धरती के संरक्षण के लिए एक वैश्विक अभियान है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और घटते प्राकृतिक संसाधनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जागरूक होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पृथ्वी के निवासी नहीं, बल्कि इसके रक्षक भी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में विकास के नाम पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पृथ्वी दिवस एक चेतावनी और प्रेरणा दोनों है। छोटे-छोटे कदम जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, वृक्षारोपण और जल संरक्षण बड़े बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के 15 गांवों के किसानों के बीच कुल 270 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

 

 

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...