रांची: सोशल मीडिया के जरिये बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय- ED) केस का अभियुक्त औऱ साहिबगंज का अपराधी दाहू यादव आज अभी दलाही पहाड़ के दलाही बस्ती में अपने गैंग के लोगों को बुलाकर मीटिंग कर रहा है. सरकार की पुलिस को वह महीनों से ढ़ूढ़े नहीं मिल रहा. उसे नहीं पकड़े जाने का कारण यह है कि दाहू के चाँदी के चमचमाते जूते की चोट से वहाँ के पुलिस वाले के हाथ बंधे हुए हैं. सत्ता का संरक्षण है सो अलग. दो दिनों पहले दाहू के यहाँ कुर्की-ज़ब्ती की नौटंकी वाली खबर पर तो आपकी नज़र पड़ी ही होगी. बाबूलाल के अनुसार सरकार अपनी न सही, कम से कम राज्य के इज़्ज़त की तो चिंता करे. कलम उठाए. वहाँ के एसपी को आदेश दे कि दाहू और उनके गुर्गों को चौबीस घंटे में पकड़ कर अंदर करो वरना खुद को सस्पेंड समझो. दाहू के काली कमाई के हिस्सेदार प्रशासन-पुलिस के लोगों पर एफ़आइआर की चेतावनी दें. फिर देखिये, आपकी यही पुलिस दो घंटे में दाहू को घुटने के बल चलाकर जेल पंहुचा देगी. बाबूलाल ने सीएम के अलावा डीआईजी दुमका औऱ झारखंड पुलिस को भी सोशल मीडिया के जरिये इस सूचना को साझा किया है. बाबूलाल मरांडी ने चिंता जताते कहा है कि झारखंड में ख़ासकर बांग्लादेश से सटे संतालपरगना के इलाक़े में आदिवासी-संताल बच्चियाँ लव जिहादियों का शिकार बन रही हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन को अपने आदिवासी-संताल समाज की बच्चियों में जागरूकता लाने एवं संतालों की ज़मीन छीनने, इनका अस्तित्व समाप्त कराने के लिये काम करने वाले ऐसी शक्तियों से बचाने के लिये जागरूकता फैलाने वाली इस केरला स्टोरी फ़िल्म को टैक्स फ़्री करना चाहिये. सरकारी स्तर पर बांग्लादेश से प्रभावित संतालपरगना के सुदूर गाँवों तक जगह-जगह इस फ़िल्म को दिखलाने का इंतज़ाम भी करवाना चाहिये.

Trending News
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...
Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...
बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...
Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...
पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...
BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...
पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...
पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





