साहेबगंज में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने नागर विमानन मंत्री को लिखा पत्र

रांची. साहेबगंज में हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इसको लेकर उन्होंने पत्र की कॉपी शेयर करते हुए सोशल मीडिए एक्स पर लिखा है, ‘आज किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर नागर विमानन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री का प्रभार लेने हेतु बधाई दी साथ ही साहेबगंज में नियमित हवाई अड्डा के निर्माण हेतु आग्रह किया।’

साहेबगंज में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर सीएम ने लिखा पत्र

सीएम हेमंत सोरेन ने नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को लिखे पत्र में लिखा है, ‘सर्वप्रथम मैं आपको झारखण्ड की जनता एवं सरकार की ओर से नागर विमानन मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री का प्रभार लेने पर बधाई देना चाहूंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में देश में एवं झारखण्ड राज्य में नागर विमानन के क्षेत्र में विशेष विकास हो सकेगा।

पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान झारखण्ड राज्य में अवस्थित साहेबगंज जिले की ओर आकृष्ट कराना चाहूंगा। यह जिला झारखण्ड के सुदूर भाग में बंगाल एवं बिहार के उत्तरी पूर्व सीमा पर अवस्थित है। संथाल परगना क्षेत्र में यह अपेक्षाकृत कम विकसित्त जिला होने के कारण इस जिला को राज्य सरकार अपनी ओर से विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास के माध्यम से मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रयासरत है। जिसके क्रम में भारत सरकार की मदद से गंगा नदी पर नये पुल के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। साहेबगंज में रेलवे लाईन के साथ-साथ अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड की भी स्वीकृति राज्य सरकार की ओर से प्रदान की गयी है।

भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टिकोण से साहेबगंज, फरक्का बांध के निकट एवं बांग्लादेश तथा चीन से कम दूरी पर अवस्थित है। माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की परिकल्पना में जलमार्गीय यातायात को भी प्राथमिकता दी जा रही है और ऐसे में आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए साहेबगंज में एक नियमित हवाई अड्डा का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। सामरिक दृष्टिकोण से यह भारतीय वायु सेना को भी सहायता प्रदान कर सकता है। इस हवाई अड्डा के होने से बिहार एवं बंगाल के लोगों को भी देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ा जा सकेगा।
आप अवगत है कि देवघर में भारत सरकार द्वारा हवाई अड्डा बनाने की दिशा में पहल करने पर राज्य सरकार ने सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती है। अतः संथाल परगना के निवासियों की ओर से एवं जिले के विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने के नाते तथा झारखण्ड सरकार की ओर से मैं आपसे सादर आग्रह करना चाहूंगा कि अविलंब साहेबगंज में एक नियमित हवाई अड्डा की स्थापना करने पर विचार करना चाहेंगे।’

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...