सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित : 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है.

सीबीएसई बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा की है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक दिन पहले डिजिलॉकर का सुरक्षा पिन जारी किया था.

सुरक्षा पिन के जारी होने के ठीक एक दिन बाद सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है.

जिसे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in से चेक कर सकते हैं. 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 87.33% छात्र पास हुए हैं. इस बार के रिजल्ट में 5.38 प्रतिशत

की कमी आई है. त्रिवेंद्रम जोन का सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 99.91% रहा है.

वहीं इस बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 और लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है,

जो 6.01% बेहतर है. 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित

वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में स्कूल श्रेणी में जेएनवी अव्वल, केवी 92.1% रहा है.

यहां 1,12,836 छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा और 22,622 को 95% से ज्यादा अंक मिले हैं.

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 5.38 प्रतिशत अंक गिरा है.

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 16,96,349 विद्यार्थियों ने भाग लिया है.

कक्षा 12वीं के लिए 115 विषय है. बता दें कि इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा

में 38 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था.

12वीं के बाद अब सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार है.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...