2100 लीटर कच्चा स्पिरिट के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

रांचीः औरंगाबाद में मदनपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शराब के खिलाफ चलाई जा रही अभियान के दौरान कच्चे स्पिरिट का एक बड़ा खेप जब्त किया है. कच्चे स्पिरिट का खेप झारखंड से बिहार लाया जा रहा था. हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी शराब तस्कर दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई

औरंगाबाद पुलिस कप्तान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद के मदनपुर में झारखंड से एक शराब की बड़ी खेप आने वाली है. जिसको लेकर एक  पुलिस टीम की गठन की गई. कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन पर स्पिरिट लोड कर ले जाते देखा गया. जिसे पुलिस ने न सिर्फ जब्त किया, बल्कि पिकअप चालक को भी धर दबोचा है. मदनपुर पुलिस ने मामले को लेकर कारवाई शुरु कर दी है.

2100 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

शराब माफिया ने पुलिस को चकमा देने के लिए स्पिरिट की यह खेप प्याज के बोरियों के बीच छुपाकर रखी थी. इसके बावजूद मदनपुर पुलिस ने शराब तस्करों को धर दबोचा. एनएच – 02 पर की गई कार्रवाई में प्लास्टिक के 35 बड़े गैलनों में रखा 2100 लीटर स्पिरिट बरामद किया.

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...