तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 430 लीटर शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई जारी है। 420 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किया गया है। मोतिहारी जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरियाघाट पुलिस ने एक कार से 29 पेटी अवैध शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

DIARCH Group 22Scope News

दिल्ली से भारी मात्रा में शराब की खेप एक कार के जरिए मोतिहारी लाई जा रही है – SP

दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि दिल्ली से भारी मात्रा में शराब की खेप एक कार के जरिए मोतिहारी लाई जा रही है। सूचना के बाद एसपी ने डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष को एनएच पर सघन वाहन जांच का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एनएच पर जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने रोहित कुमार सिंह, विक्की सिंह और एक अन्य तस्कर शामिल है। जिनमें से दो दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है और इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है – पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्दी ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मोतिहारी पुलिस की इस तत्परता और सजगता से यह स्पष्ट है कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

सोहराब आलम की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...