2000 के नोट लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे ग्राहक, पेट्रोल पंप संचालकों की बढ़ी मुसीबत

रांचीः आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का एलान किया है. एलान के बाद से ही पेट्रोल पंप पर 2000 रुपये का नोट लेकर पहुंचने वालों की भीड़ उमड़ रही हैं. जिससे पेट्रोल पंप संचालकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है. ग्राहक 100 और 200 रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और बदले में संचालकों को दो हजार का नोट थमा रहे है.  ऐसे में छोटे नोटों की अनुपलब्धता के कारण पेट्रोल पंप संचालक 2000 का चेंज नहीं दे पा रहे हैं.

वहीं पेट्रोल पंप पर 2000 हजार का नोट लेकर पहुंचने वाले ग्राहकों ने कहा कि नोट एक्सचेंच कराने के लिए बैंक में लंबी कतार लगी रहती है. काफी समय भी लग जाता है. ऐसे में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल लेकर नोट बदलना आसान और सहुलियत भरा तरीका है. वहीं ग्राहकों ने बताया कि अब पेट्रोल पंप संचालक भी 2000 के नोट लेने में आनाकानी कर रहे हैं.

30 सितंबर तक ये नोट रहेंगे वैध
2000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें. आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे. जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा. आरबीआई के अनुसार, 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था.

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...