आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट

रांची: आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट – देश के सभी बैंकों की शाखाओं और आरबीआइ के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. आरबीआइ ने देश के सभी बैंकों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है. रिजर्व बैंक के सर्कुलर के मुताबिक, आप एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट ही बदलवा सकेंगे.

116 22Scope News

यानी एक बार में नोट बदलवाने की सीमा 20,000 रुपये तय की गयी है. आरबीआइ ने इन नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की तारीख तय की है. इधर, सोमवार को आरबीआइ के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि नोट बदलने के लिए लोग बैंकों में भीड़ न लगाएं. उन्होंने कहा कि हमने नोट बदलने के लिए चार महीने का समय दिया है. आप आराम से नोट बदलिए, लेकिन समय सीमा को गंभीरता से लीजिए.

आज से बादले जायेगे 2000 के नोट

दास ने 2,000 रुपये का नोट वापस लेने के कदम को मुद्रा प्रबंधन व्यवस्था का हिस्सा बताते हुए कहा कि 30 सितंबर तक इस मूल्य के अधिकांश नोट वापस आ जाने की उम्मीद है.

आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट

रांची. बैंक शाखाओं में नोट एक्सचेंज का काम मंगलवार से शुरू होनेवाला है. इसे लेकर बैंक के वरीय अधिकारी दिन भर तैयारी में लगे रहे. आरबीआइ से मिले निर्देश के बाद झारखंड स्थित विभिन्न बैंकों के जोनल कार्यालयों ने बैंक शाखाओं को दिशानिर्देश जारी कर दिया है. नोट एक्सचेंज के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, इसके बारे में बताया गया है. विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारियों ने बताया कि बैंक शाखाओं से कहा गया है कि मंगलवार से नोट एक्सचेंज करना है और नोट एक्सचेंज का काम सामान्य काउंटर से करें. यह भी कहा गया है. कि जिन शाखाओं में नोट एक्सचेंज के लिए अधिक भीड़ उमड़ती है, तो इसके लिए तुरंत एक अलग काउंटर नोट एक्सचेंज के लिए खोलना है. इस काउंटर पर केवल नोट एक्सचेंज का काम करें.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...