दिल्ली रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रांची: तीन दिन के झारखंड दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. सुबह 11.47 में राष्ट्रपति के विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति को विदा किया. जाने से पहले जोहार कहते हुए राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. इससे पहले राष्ट्रपति ने राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात की.

अपने तीन दिवसीय दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले दिन 24 मई को देवघर में बाबा बैद्यानाथ के दर्शन किये और पूजा अर्चना की. शाम में रांची में उन्होंने हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन किया. 25 मई को राष्ट्रपति ने खूंटी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित किया. शाम में उन्होंने रांची में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया.इस  से पहले दौरे के आखरी छनों मे राष्ट्रपति से बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की और उन्‍हें संथाल परगना आने का निवेदन किया है .

विधायक सरयू राय ने भी दामोदर स्वच्छता अभियान की सफलता कार्यक्रम के लिये निवेदन किया है . वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सरना धर्म कोड लागू कराने का अनुरोध किया है . जबकि जे एम एम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रष्ट्रपति महोदय ने रष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण दिया है . स्टेट बार काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंड राजेश शुक्ला ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग रखी है

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...