Advertisement
Advertisement

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और ‘बिहार केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पटना स्थित मुख्य सचिवालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल के निकट राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजकीय समारोह के दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार केसरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राज्य के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी।

Shri Krishna Singh Jayanti 2026

कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Shri Krishna Singh Jayanti 2026 2

राष्ट्रीय गीत और बिहार गीत की प्रस्तुति

राजकीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन भी हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें: Jio IPO Subscription 2026: 4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

Commercial Advertisment

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...