Advertisment

वज्रपात से महिला और बेटी की मौत

Dhanbad : वज्रपात से महिला और बेटी की मौत –धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत तिलैया पंचायत के बेंहचिया गांव निवासी पुरन महतो की 42 वर्षीय पत्नी शांति देवी एवं 18 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी की मौत वज्रपात से हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों मां बेटी सब्जी खेत गई थी। अंधड़ पानी का मौसम देख दोनों मां बेटी घर वापस आ रही थी। दोनों पानी से बचने के लिए मोहली घाट के समीप सड़क किनारे खाली में घर रुक गई। कुछ ही देर में घर पर वज्रपात हो गया। जिससे मां बेटी दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वज्रपात से महिला और बेटी की मौत

दोनों मां बेटी सब्जी खेत से थैला में सब्जी लेकर आ रही थी। घटनास्थल की सूचना पंचायत के मुखिया सुधीर प्रसाद महतो और बरवाअड्डा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहूंच कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में ले लिया।

वज्रपात से महिला और बेटी की मौत

वज्रपात से महिला और बेटी की मौत

वहीं घटना की सूचना पर विधायक इंन्द्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिप सदस्य तारा देवी जिप प्रतिनिधि दिलीप चौधरी मौके पर पहूंच कर जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की।पुलिस ने ग्रामीण, मुखिया जिप प्रतिनिधि के मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...