कलयुगी बेटी ने प्रेम-प्रसंग में मां की कर दी हत्या, गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी में कलयुगी बेटी ने प्रेम-प्रसंग में अपनी माता की ही हत्या कर दी और घर में बाहर से ताला मारकर आशिक के साथ फरार हो गई। मोतिहारी के हरसिद्धि के धीवाढार गांव में एक विधवा महिला मंजू देवी अपनी जवान बेटी सोनी कुमारी के साथ अकेले घर में रहती थी। बेटी सोनी कुमारी का कई युवकों के साथ प्यार का चक्कर चलता था। लगातार सोनी कुमारी की मां अपनी बेटी को उसके आचरण को लेकर डांट फटकार लगाती थी। कई बार फोन पर बात करते हुए सुनी थी। वहीं कई बार प्रेम-प्रसंग को खत्म करने का सुझाव दी देती थी। विधवा की अपनी सगी बेटी सोनी कुमारी को अपनी मां की बात ठीक नहीं लगा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत की घाट उतार दिया। मृतक मंजू देवी के शव केन पास से कुल्हाड़ी बरामद किया गया था जो खून से लथपथ था।

वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी टीम का गठन किया। डीएसपी अरेराज रंजन कुमार के नेतृत्व में तबातोड़ छापेमारी की गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनस्थल से सबूत जुटाए और उसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। जब सोनी कुमारी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मेरी मां को मेरा प्रेम-प्रसंग अच्छा नहीं लगता था। मेरा कई युवकों के साथ प्रेम-प्रसंग था लेकिन मेरी मां बार-बार मना करती थी। हमने मां को काफी समझाया था कि मेरे बीच में दखल नहीं दे। जब वह नहीं मानी तो हम सबने मां की मौत के घाट उतारना ही हम मुनासिब समझा।

यह भी देखें :

डीएसपी रंजन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों हरसिद्धि के घिवाढार गांव में एक वृद्ध महिला की लाश बंद कमरे में मिले होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम पहुंची तो एक वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ थी और बगल में ही कुल्हाड़ी रखा हुआ था। लोगों से जानकारी हासिल की गई तो यह पता चला कि वृद्ध महिला अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ घर में ही रहती थी। मौत के बाद बेटी लापता है। पुलिस को शक बेटी पर गई और बेटी को कई जगह छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। जब उसको कड़ाई से फटकार लगाई गई उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...