मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए हजारीबाग के डेंटिस्ट डॉ जिशान खान

रांचीः हजारीबाग के डेंटिस्ट डॉ जिशान खान को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली ने मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया. समारोह में देश-विदेश से 80 डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया था. डॉ जिशान खान को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

डॉ जिशान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना था. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 57.7 फीसदी लोग अपनी समस्या के लिए सरकारी दंत चिकित्सक के पास जाना पसंद नहीं करते हैं.

डॉ. जिशान खान ने कहा कि डेंटल कॉलेज अस्पताल और अधिकांश निजी डेंटल क्लीनिक शहर की सीमा के भीतर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम है. ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में कोई दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने बताया कि अध्ययन के अनुसार लगभग 30 फीसदी आबादी तक दंत चिकित्सक सुविधा पहुंच ही नहीं पाती है.

डॉ जिशान की इस उपलब्धि पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है. इससे पूर्व में डॉ जिशान को हेल्थकेयर अवार्ड, यूथ आइकॉन अवार्ड, इमर्जिंग डेंटिस्ट अवार्ड एवं यंग आइडल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

बाल सुधार गृह में गांजा, डांस और मस्ती! वायरल Video से...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में किशोरों को अपराध की दुनिया से निकालकर मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से संचालित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान)...

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...