पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों को किया सम्मानित, झारखंड और बिहार के श्रमिक भी हुए सम्मानित

275
Advertisment

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने श्रमिकों को पारंपरिक शाॅल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उन्होंने इस दौरान उनसे बातचीत भी की.

Advertisment

सम्मान पाने वालों में झारखंड और बिहार के श्रमिक भी शामिल हैं. अनिल कुमार यादव जो कि बिहार से हैं, उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण के दौरान बाहरी दीवारों पर सैंड स्टोन लगाने का काम किया है.

वहीं झारखंड से दो श्रमिक को पीएम मोदी ने सम्मानित किया. जिसमें राम मुर्मु और मुज्जफर खान शामिल हैं. राम मुर्मु ने पूरे निर्माण कार्य के दौरान स्वच्छता अभियान चलाए रखा. वहीं मुज्जफर खान जो की पेशे से मैकेनिक हैं. उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण पर साइट में खराब होने वाली मशीनों को रिपयेर किया करते थे. जिससे की निर्माण कार्य में देरी ना हो.

Advertisement