अहमदाबाद में बारिश शुरु, देरी से होगा आईपीएल 2023 का फाइनल मैच

418
Advertisment

रांची/ गुजरातः अहमदाबाद में बारिश शुरू हो चुकी है. बारिश की वजह से आईपीएल 2023 का फाइनल मैच में देरी हो रही है. आज गुजरात और चेन्नई के बीच फाइनल खेला जाना था. टाॅस के पहले से ही मौसम खराब होने लगा था. हालंकि मौसम को लेकर पुर्व में अनुमान लगा लिया गया था. रात 9 बजे तक मौसम खराब रहने की आशंका है.

Advertisment

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या के बीच फाइनल टक्कर को लेकर हर किसी का जोश हाई है, मगर इस बीच मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है. शाम 8 से 9 के बीच बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में खराब मौसम फाइनल का मजा किरकिरा कर दिया है.

वहीं चेन्नई की नजर 5वीं बार खिताब जीतने पर है, जबकि गुजरात लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने को पूरी तैयार थी. ऐसे में बारिश ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. क्रिकेट प्रेमियों में भी मायूसी का माहौल है.

 

Advertisement