टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच पर बारिश की आशंका

318
Advertisment

मेलबर्न : टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच आज मेलबर्न में खेला जाएगा.

Advertisment

अबतक पाकिस्तान एक बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहा तो

वहीं दूसरी ओर 2010 में इंग्लैंड चैंपियन बना था. ऐसे में दोनों टीम इस बार खिताब जीतने की

भरसक कोशिश करेगी. बता दें कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर

फाइनल में जगह बनाई थी तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है.

अब पाकिस्तान और इंग्लैंड वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टी-20 का चैंपियन बनना चाहेगी.

यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा. मगर फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है.

यह मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

दरअसल, मेलबर्न में रविवार को मौसम अच्छा नहीं दिख रहा है.

Accuweather के मुताबिक, रविवार को मेलबर्न में बारिश की आशंका 84 प्रतिशत है.

यानी पूरे दिन रुक-रुककर भी बारिश होती है, तब भी मैच होना मुश्किल होगा.

रिजर्व डे में भी फाइनल मैच होना नामुमकिन

मेलबर्न में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि 82% बादल छाए रहने की संभावना है. यहां हवाओं की गति 37 km/h तक रहेगी. वैसे फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. यानी यदि आज मैच नहीं हुआ, तो कल (14 नवंबर) पूरा किया जाएगा. मगर उस दिन भी बारिश की 94 प्रतिशत आशंका जताई जा रही है. ऐसे में यह मैच पूरी तरह रद्द होने की आशंका बनी हुई है.

जो भी टीम जीतेगी, ये उसका दूसरा खिताब होगा

वैसे बता दें कि इस खिताबी मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, ये उसका दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब होगा. इससे पहले पाकिस्तान ने 2009 और उसके ठीक बाद यानी 2010 में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इस बार इंग्लैंड को फेवरेट माना जा रहा है. मगर पाकिस्तान भी कमजोर टीम नहीं है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था. जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी.

टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल: रिजर्व डे के दिन जल्दी शुरू होगा मैच

बारिश की वजह से रिजर्व डे पर खेल ले जाने की नौबत आई तो फिर मैच को जल्दी शुरू किया जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह साढ़े 9 से शुरू होगा.

टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, मोईन अली, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, सैम कुरेन, मार्क वुड, टाइमल मिल्स.

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, आसिफ अली, हैदर अली, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शादाब अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन.

Advertisement