झारखंड राज्य जल सहिया संघ ने किया प्रदर्शन, मानदेय भुगतान करने की मांग

266
Advertisment

जमशेदपुरः झारखंड राज्य जल सहिया संघ, पूर्वी सिंहभूम द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जल सहिया संघ के लगभग 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया.

Advertisment

जल सहिया संघ, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि पिछले 50 महीने से हम लोगों का भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने पर हम खाएंगे क्या और अपने बच्चों को खिलाएंगे क्या?

नीतू सिंह ने बताया कि हम लोगों की मांग है कि कार्यकाल के दौरान मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ एवं 20 लाख रुपए का बीमा कराया जाए. सेवानिवृत्ति का की आयु 65 वर्ष की जाए और ₹1000 मासिक भुगतान किया जाए.

Advertisement