रजौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर, मानदेय भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, बाजार में फैलाया कचड़ा

रजौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर, मानदेय भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, बाजार में फैलाया कचड़ा

नवादा : नवादा जिले के रजौली नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने मानदेय भुगतान में मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजारों का कचरा सड़कों पर गिराकर अपना विरोध जताया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि नवंबर माह का चार हजार रुपए मानदेय रोक दिया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

नगर पंचायत अध्यक्ष और ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी

सफाईकर्मियों ने कहा कि अगस्त और सितंबर का मानदेय नहीं दिया गया है। वे बढ़े हुए वेतन को काटकर दे रहे हैं। इसको लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं और नगर पंचायत अध्यक्ष और ठेकेदार संदीप पटेल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

6cb99180 4b35 45af 891b 8d82d99ecb9e 1 22Scope News

हड़ताल से शहर में गंदगी का अंबार

अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं जिससे सफाई के अभाव में शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। शहरवासी गंदगी के परेशान हैं।

st2 22Scope News

वेतन नही मिलने से परिवार चलाने में परेशानी

वहीं मानदेय के अभाव में सफाईकर्मी को परिवार चलाने में दिक्कत परेशानी हो रही है। सफाईकर्मियों ने कहा मानदेय नहीं मिलने से हमारा सभी पर्व फीके हैं। वहीं हमलोग कर्ज लेकर जीवन-यापन कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी और इंट्रेस्ट फ्री लोन देने की ऐतिहासिक घोषणा की

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...