ईडी रेडः अलमीरा के अंदर से आज खुल सकता है राज

रांची: ईडी के अधिकारीयों को विधायक प्रदीप यादव के आवास पर छापेमारी के दौरान एक बंद अलमीरा मिला है. ईडी के अधिकारी इस अलमीरा को खोलने की तैयारी में है. अलमीरा को विधायक की मौजूदगी में खोलन की बात सामने आ रही है. इसके लिए ईडी ने प्रदीप यादव को रांची बुलाया है. फिलहाल प्रदीप यादव गोड्डा में हैं.

pr 22Scope News

ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मंगलवार को प्रदीप यादव के ठिकानों पर की थी छापेमारी. विधायक के करीबियों के यहां भी ईडी ने दबिश दी थी. जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर ईडी की यह कार्रवाई शुरू हुई थी. विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के यहां आज सुबह ईडी ने छापा मारा था. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी की.

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पिछले साल 4 नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी दबिश दी थी. कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे.

ed1 22Scope News

दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस को ईडी को रेफर कर दिया था. उसी केस के आधार पर ईडी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी. जब इस मामले में नए तथ्य शामिल हुए तब यह छापेमारी शुरू की गई.

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...