रांची:प्रदीप यादव से ईडी कर रही पूछताछ – विधायक प्रदीप यादव और उनसे जुड़े सहयोगियों के रांची, देवघर, दुमका और गोड्डा में कुल 12 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुबह से छापेमारी कर रही. ईडी की टीम गोड्डा में भी विधायक प्रदीप यादव के आवास पर छापेमारी कर रही है. ईडी के अधिकारी विधायक से उनके आवास पर ही पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि ईडी ने इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इसे भी देखे:हेमंत करेंगे जोहार पोर्टल पर अपलोड परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा
आयकर विभाग से मिले इनपुट को ही आधार बनाकर ईडी ने यह छापेमारी
बीते चार नवंबर 2022 को हुए आयकर छापेमारी में विधायक प्रदीप यादव के घर से दो लाख रुपये, उनके करीबी और गोड्डा के होटल व्यवसायी श्यामाकांत यादव के घर से 40 लाख और दुमका के विनोद कुमार लाल के घर से नौ लाख बरामद हुए थे. आयकर विभाग से मिले इनपुट को ही आधार बनाकर ईडी ने यह छापेमारी की है.
इसे भी देखे: रोहिणी कोर्ट ने साक्षी के हत्यारे साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

प्रदीप यादव से ईडी कर रही पूछताछ
100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का भी पता चला था
करोड़ों रुपये के कर चोरी मामले में आयकर विभाग ने तीन दिनों तक तीन राज्यों (झारखंड, बिहार और बंगाल) में 70 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आयकर विभाग ने 2.10 करोड़ नकदी बरामद किये थे. इस छापेमारी में ईडी को 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का भी पता चला था. सोने-चांदी के जेवरात, करोड़ों की चल-अचल संपत्ति में निवेश से संबंधित जानकारी मिली थी.

















