ED Raid : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांचीःकांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी – कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से जुड़े आयकर केस में विधायक के करीबियों के यहां ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर ईडी की यह कार्रवाई शुरू हुई है. विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के यहां आज सुबह ईडी ने छापा मारा है. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

ed 22Scope News

छापेमारी रांची सहित कई जिलों हो रही है

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पिछले साल 4 नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी दबिश दी थी. कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे.

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस को ईडी को रेफर कर दिया था.उसी केस के आधार पर ईडी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी जब इस मामले में नए तथ्य शामिल हुए तब यह छापेमारी शुरू की गई है. बताया जा रहा है कुल 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...