आरोप: धर्मांतरण का दबाव डालने पर बेटी ने की आत्महत्या

धर्मांतरण का दबाव – खलारी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बुधवार की देर रात आत्महत्या कर ली. नबालिग के परिजनों का आरोप है कि खलारी के ही रहने वाले एक दूसरे धर्म के लड़के से उनकी बेटी का संबंध था. लड़का लगातार उनकी बेटी पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था इसी वजह से उसने जान दे दी. खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि पिता के बयान पर लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

धर्मांतरण का दबाव डालने पर बेटी ने की आत्महत्या

आरोप: धर्मांतरण का दबाव डालने पर बेटी ने की आत्महत्या

लड़का भी नाबालिग है. लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़के ने उनकी बेटी से अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी कर ली थी. इसके बाद वह लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा, जिसकी वजह से उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली नाबालिग लड़की का एक बच्चा भी है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि बच्चा भी आरोपी नबालिग लड़के का ही है.

लड़की के पिता ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 31 मई को रात के समय उन्होंने खुद अपनी बेटी को लड़के के साथ बात करते हुए पकड़ा था. पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली थी कि लड़का उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है ताकि वह उसे अपने साथ रख सके.

आरोप: धर्मांतरण का दबाव डालने पर बेटी ने की आत्महत्या

खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा. वहीं पुलिस की जांच में आरोपी लड़के को नाबालिग पाया गया है. उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...