हजारीबाग में धर्मांतरण का मामला, बाइबिल और अन्य सामान के साथ पकड़े गये

हजारीबाग. जिले के कोर्रा थाना अंतर्गत महेंद्र कॉलोनी के नवडीहा गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रांची और हजारीबाग से आए 4 से 5 लोगों द्वारा आज हिंदू समुदाय के एक शख्स के घर पर बंद कमरे में 50 से भी अधिक संख्या शामिल लोगों को धर्मांतरण का पाठ पढ़ाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो ग्रामीण विरोध में उतर गए।

धर्मांतरण का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मांतरण करने वाले लोगों के पास से कई बाइबिल बुक, ईसाई धर्म से संबंधित धर्म ग्रंथ, कागजात, बंद लिफाफे में नगद रुपये व अन्य सामान भी जब्त किये गये हैं। उन लोगों से पूछताछ के क्रम में उन्होंने धर्मांतरण कराने की बात को स्वीकार किया है। साथ ही साथ बंद कमरे में प्रार्थना में शामिल कई लोगों ने भी धर्मांतरण की बात को स्वीकार किया है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मौके पर कोर्रा थाना पुलिस पहुंचकर धर्मांतरण करवाने के लिए पहुंचे लोगों सहित उनके पास से सभी सामग्रियों को जब्त कर थाना ले गई है और विधिवत कार्रवाई में जुड़ गई है। इधर धर्मांतरण को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रही है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...