Garhwa: अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से गुस्साए पिता ने बेटी और नवजात को उतारा मौत के घाट

Garhwa: जिले के मेराल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी अविवाहित नाबालिग बेटी और उसके नवजात शिशु की हत्या कर शव को नदी किनारे दफना दिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से था नाराज :

जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को आरोपी पिता अनिल चौधरी ने अपनी बेटी और उसके एक दिन के बच्चे की हत्या कर औरैया नदी किनारे दफना दिया था। अनिल चौधरी ने पहले अपनी नाबालिग बेटी के प्रेमी को बहला-फुसलाकर शादी के लिए दबाव देने के आरोप में जेल भिजवा दिया था। प्रेमी हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। इस बीच 2 अक्टूबर को नाबालिग बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद अनिल ने गुस्से में आकर यह अमानवीय कदम उठा लिया।

प्रेमी के आवेदन के आधार पर हुई कार्रवाई :

बेटी के प्रेमी को यह जानकारी मिली कि बच्चे की हत्या की साजिश रची जा रही है, जिसके बाद उसने मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कब्र की खुदाई कर शव निकाले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निकाला गया शव :

थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दोनों शवों को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्टः आकाश (गढ़वा)

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...