बालासोर ट्रेन हादसे में 8 लोगों की मौत पर प्रशांत किशोर ने कहा- 40 एमपी वाले बिहार का बेटा मजदूर क्यों बने?

पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में बिहार के 8 लोगों की जान चली गई है. वहीं दर्जनों घायल हैं. इसके अलावा कई लोग अभी लापता भी हैं. मृतकों में उत्तर बिहार के 4 पेंटर भी हैं. वहीं पूर्वी चंपारण के 3 मजदूर घायल हैं. इसके अलावा कई मजदूरों के घायल होने के साथ कई लोग लापता भी हैं.

prasant kishore 22Scope News

40 एमपी वाले बिहार का बेटा मजदूर क्यों बने?

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लड़के पूरे भारत में मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं. 26 एमपी का राज्य है गुजरात, वहां का आदमी बन गया फैक्ट्री का मालिक और 40 एमपी का राज्य है बिहार, हमारे बच्चे मजदूर बन गए हैं. उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र से अगर बिहार में नौकरी-रोजगार के लिए आएं, तब मानेंगे कि बिहार विकास कर रहा है. हम बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं. यहां की व्यवस्था ने हमें बेवकूफ बनाकर रखा है.

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...