छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, सामान बरामद

छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, सामान बरामद

सारण : सारण पुलिस ने अपराध की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ छिनतई की घटना का उद्बेदन किया। बल्कि तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित के लूटे हुए सामान भी बरामद कर लिए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार ओवरब्रिज के पास 24 सितंबर की रात एक व्यक्ति से चाकू का भय दिखाकर मोबाइल, बैग, एटीएम, नकद राशि और मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली गई थी। सारण पुलिस ने इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और छिना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में गश्ती दलों को अलर्ट किया गया और सघन वाहन चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 3500 नगद राशि बरामद की है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

ये भी देखे : मुखिया की गोली मारकर ह’त्या..इलाके में सनसनी, उजियारपुर प्रखंड ने करिहारा पंचायत की घटना| Bihar

ये भी पढ़े : बीजेपी-रालोमो को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की निकटता के साथ ही शुरू हुआ नेताओं की खेमा बदली

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...