पटना में ऑटो और ई-रिक्शा पर अनिवार्य होगा बारकोड

पटना : पटना जिले में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना कमिश्नरी ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। जिले में परमिट प्राप्त ऑटो और ई-रिक्शा पर अब बारकोड लगाना अनिवार्य होगा। इस बारकोड में वाहन और चालक की पूरी जानकारी दर्ज होगी, जिसे यात्री स्कैन करके देख सकेंगे। साथ ही प्रवर्तन टीम को भी ऑटो और चालकों से संबंधित सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। यदि कोई चालक बिना बारकोड के वाहन चलाते पकड़ा जाएगा, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Goal 7 22Scope News

आवेदन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

विभाग जल्द ही नए परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से वाहन स्वामी जोनवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आवेदकों को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। प्रत्येक वाहन स्वामी एक जोन के अंदर अधिकतम तीन रूटों के परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन परमिट केवल एक रूट के लिए जारी होगा। हालांकि कुछ निर्धारित शर्तों के साथ आपात स्तिथि या सीएनजी-पेट्रोल लेने के लिए अन्य रूट में वाहन चलाने की छूट दी जाएगी।

जोन आधारित व्यवस्था और नए रूट

ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए विभाग नए रूट तैयार कर रहा है। हाल ही में जाम की समस्या को कम करने के लिए शहर को तीन जोन- पीला, ब्लू और हरा में बांटा गया है। इसके अलावा, रिजर्व ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक अलग जोन भी बनाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत ऑटो और ई-रिक्शा को केवल निर्धारित जोन में ही चलाने की अनुमति होगी, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा।

यह भी पढ़े : संजय गांधी जैविक उद्यान को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए विभाग की पहल…

Saffrn

Trending News

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...

गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का...

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना...

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img