Police Review Meeting: झारखंड में अब अपराधियों की खैर नहीं, समीक्षा बैठक में डीजीपी ने दिये सख्ती के निर्देश

रांचीः Police Review Meeting: 15 जून को निर्धारित राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधि व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक के मद्देनजर झारखंड के पुलिस मुखिया सह डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में बैठक की गई. जिसमें विधि व्यवस्था अवैध खनन सहित कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिले के एसएसपी और एसपी को अपराधियों के लिस्ट तैयार करने का निर्देश जारी किया है.

 

police review meeting 22Scope News

झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान राज्य भर के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. रांची रेंज के आईजी, डीआईजी के अलावे एसएसपी सहित कई पुलिस पाधिकारी पुलिस मुखायल में मौजूद थे. तो वहीं राज्य के अलग-अलग जिले के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक में मौजूद रहे. बैठक के दौरान राज्य के डीजीपी ने जिलेवार तरीके से विधि व्यवस्था और अपराधिक मामलों की समीक्षा की.

police review meeting new 22Scope News

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान पुलिस मुखिया ने टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है. वहीं इस मौके पर बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए डीजीपी की जिलावार समीक्षा की गई है. इसके अलाव डीजीपी ने कई बिन्दु पर समीक्षा किया. जिसमें विधि-व्यवस्था, वारंट का कार्यान्वयन, अपराध नियंत्रण, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ / शराब पर नकेल सहित कई मुद्दो पर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि नक्सल सहित संगठित अपराध और मादक पदार्थ सहित नशीले पदार्थों को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जिससे की इन अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि छोटे अपराध की घटनाओं में कमियां आई है और कई बड़े अपराधी पकड़े भी गए हैं.

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...