Bihar Power Supply Review Meeting: ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बीएसपीएचसीएल एवं अनुषंगी कंपनियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

ग्रिड एवं पावर सब-स्टेशनों के रख-रखाव में SOP के सख्त अनुपालन, बिजली चोरी पर कठोर कार्रवाई तथा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर


Bihar Power Supply Review Meeting पटना: ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में दिनांक 24 जनवरी 2026 को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएसपीएचसीएल सहित उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के कार्यक्षेत्र, संचालन व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की व्यापक एवं गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन, प्रणाली की विश्वसनीयता एवं विद्युत उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ऊर्जा सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bihar Power Supply Review Meeting

ऊर्जा सचिव ने सभी ग्रिड उपकेंद्रों एवं शक्ति उपकेंद्रों के अनुरक्षण को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यालय द्वारा जारी चेकलिस्ट के आधार पर नियमित मॉनिटरिंग करने, उपकरणों की समय-समय पर जांच करने तथा मानवबल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मियों द्वारा आवश्यक सेफ्टी गियर के अनिवार्य उपयोग के निर्देश भी दिए। गर्मी के मौसम में विद्युत मांग की संभावित बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 31 मार्च 2026 तक सभी डीटीआर, फीडर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं के मेंटेनेंस एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Bihar Power Supply Review Meeting

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं ससमय समाधान को सुनिश्चित करने हेतु ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिया कि बिजली बिल पर संबंधित क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर का संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, जिससे किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता सीधे संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर सकें। इसके अतिरिक्त, मुख्यालय स्तर पर एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के भी निर्देश दिए गए, जिस पर सभी विद्युत अंचलों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतें अपलोड की जाएंगी तथा उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही उपभोक्ता को एक यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे रियल टाइम अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Power Supply Review Meeting

बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उद्देश्य से ऊर्जा सचिव ने सभी प्रमंडलों को स्मार्ट मीटर से प्राप्त डेटा का गहन विश्लेषण कर ठोस रणनीति तैयार करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों डिस्कॉम कंपनियों को विद्युत वितरण के दौरान होने वाले तकनीकी नुकसान को कम करने पर विशेष फोकस के साथ कार्य करने को कहा गया।

Bihar Power Supply Review Meeting

बैठक में तकनीकी रूप से निरंतर विकसित हो रहे विद्युत क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानवबल तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इस क्रम में ऊर्जा सचिव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि नवीन तकनीकों के प्रभावी उपयोग से सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा सके।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...