मुकुंद राव का उत्तराधिकारी नहीं मिला तो सेना के कब्जे वाली उक्त जमीन सरकारी संपत्ति घोषित हो जाएगी

रांची:  वरियातू में स्थित सेना की 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद- बिक्री मामले में ईडी की जालसाजों के विरुद्ध कार्रवाई तेज है। एक दिन पहले ही ईडी ने सेना के कब्जे वाली उक्त जमीन के अलावा बाजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

मुकुंद राव का उत्तराधिकारी नहीं मिला तो सेना के कब्जे वाली उक्त जमीन सरकारी संपत्ति घोषित हो जाएगी

सेना के कब्जे वाली जमीन सरकारी दस्तावेज में बीएम लक्ष्मण राव की है, जो स्वतंत्रता के समय से ही सेना के कब्जे में है।सेना के दस्तावेज के अनुसार सेना 417 रुपये प्रति माह किराया बीएम लक्ष्मण राव को देती थी। इस किराए का भुगतान उनके बेटे बीएम मुकुंद राव को भी होता रहा। वर्ष 1946 में बीएम लक्ष्मण राव का देहांत हो गया।

सौंपे गए दस्तावेज से वह ईडी को संतुष्ट नहीं उनके बेटे बीएम मुकुंद राव का भी 1998 में देहांत हो गया। इसके बाद जयंत करनाड ने खुद को बीएम मुकुंद राव का उत्तराधिकारी बताकर सेना से किराए का दावा किया, लेकिन इसके साक्ष्य में सौंपे गए दस्तावेज से वह ईडी को संतुष्ट नहीं कर पाया।

200 22Scope News

बीएम मुकुंद राव के बाद की वंशावली ईडी के सामने प्रमाणित नहीं हो सकी। ईडी ने उक्त जमीन को अस्थायी रूप से जब्त कर निर्णायक प्राधिकार को ब्योरा भेज दिया है। निर्णायक प्राधिकार की मुहर लगते ही उक्त जमीन को ईडी स्थायी रूप से जब्त कर लेगी। अगर बीएम मुकुंद राव का उत्तराधिकारी नहीं मिला तो सेना के कब्जे वाली उक्त जमीन सरकारी संपत्ति घोषित हो जाएगी।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...