Land Scam: पूर्व डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट

रांचीः Land Scam – आर्मी लैंड स्कैम समेत रांची के अन्य जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायरकर दी. ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष न्यायालय में 10 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. ईडी के अधिकारी सोमवार को कई दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे. चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट अब जल्द ही संज्ञान ले सकता है.

Land Scam
Land Scam

Land Scam

चार्जशीट में ईडी ने आरोपियों के विरुद्ध सामने आए तथ्यों की पूरी जानकारी दी. साथ ही जांच में मिले साक्ष्यों की भी जानकारी दी है. लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को कोर्ट से 3 दिनों की रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जा रही थी. आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेशी की गई थी.

ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...