Advertisment

रांचीः एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

रांचीः राजधानी के एयरपोर्ट थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की टीम ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित एक घर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 220 पुड़िया ब्राउन शूगर और 40 राउंड गोली बरामद की है. मौके पर से पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सप्लायर रोनित राज भगत है, जो अपने शौक को पूरा करने के लिए ड्रग्स की सप्लाई किया करता था. रोनिक के पिता रेलवे में कार्यरत हैं.

शौक को पूरा करने के लिए नशे की तस्करी शुरू की

एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने रोनित राज को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है. रोहित राज भगत नाम के युवक अपने शौक को पूरा करने के लिए नशे की तस्करी किया करता था. साथ ही आर्म्स और गोलियों की शौकीन भी रखता था. हालांकि गिरफ्तार आरोपी का परिवार के बारे में जानकारी मिली है की रोनिक के पिता रेलवे में कार्यरत हैं. माता पिता अच्छा पोस्ट में तैनात है, लेकिन नशे की लत होने की वजह से रोनिक भटक गया.

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...

Sahibganj Brown Sugar Seized: साहिबगंज में 1 किलो से अधिक ब्राउन...

Sahibganj Brown Sugar Seized: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1003 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों...