शराब तस्करों को गिरफ्तार करने मुशहरी पहुंची पुलिस तो लोगों ने बोल दिया हमला, कई जख्मी

मुंगेर : मुंगेर जिले के पूरबसराय थाना की पुलिस गुरुवार की देर शाम शराब तस्करों को गिरफ्तार करने मुशहरी पहुंची तो लोगों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। भीड़ द्वारा किए गए पथराव के कारण डायल-112 का वाहन जहां क्षतिग्रस्ह को गया। वहीं एक महिला सिपाही सहित कई सिपाही घायल हो गए। हालांकि बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस 2 वाहनों से बसंती तालाब मुशहरी छापेमारी करने पहुंची, एक तस्कर गिरफ्तार

बताया जाता है कि पूरबसराय थाना पुलिस दो वाहनों से बसंती तालाब मुशहरी छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया और उसे डायल-112 वाहन पर बैठाने का प्रयास किया। तभी भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। जिसके कारण वाहन छोड़ कर पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस पथराव में बीसैप की महिला जवान नालंदा निवासी ऋतिका कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस टीम वहां पहुंची और बसंती तालाब निवासी छोटू मांझी को गिरफ्तार कर थाना लाया। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि पथराव में घायल हुई महिला पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : वर्षों से फरार नक्सली रामानंद बिंद को STF और पटना पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार…

केएम राज की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...