पटनाः मांझी की हुई एनडीए में एंट्री, अमित शाह से की मुलाकात, आरजेडी ने साधा निशाना

पटनाः बिहार सहित देश की राजनीति के लिए तेइस जून का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है जहां देश भर के विपक्षी दलों के नेता और मुख्यमंत्री एक साथ बीजेपी को रोकने के लिए रणनीति बनायेंगे, तो वहीं बीजेपी इसे फूला हुआ बैलून बताती है. इसी बीच आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के संस्थापक और संरक्षक जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और कहा कि हम 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ेंः योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योग गुरु रामदेव : मांझी

जीतन राम मांझी का एनडीए में किया गया स्वागत 22Scope News

जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष कुमार सुमन की मुलाकात अमित शाह से लगभग 45 मिनट चली. वहीं, उनकी मुलाकात और फैसले को लेकर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने मांझी के फैसले का स्वागत किया है. वहीं उनकी मुलाकात और फैसले को लेकर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने पहले से ही मांझी की बीजेपी से डील करार दिया है और निशाना साधा है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता ने मांझी के एनडीए में आने का स्वागत भी किया और कहा कि बीजेपी के सामने विपक्षी दलों की स्थिति 2014 वाली हो जाएगी.

जीतन राम मांझी के एनडीए में जाने के फैसले के बाद से ही आरजेडी की ओर से बयानबाजी का सिलसिला जारी है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि महागहबंधन में रहकर मांझी ने हमेशा बीजेपी को फायदा पहुंचाया है, लेकिन बीजेपी उनका भी इस्तेमाल करेगी और फिर मांझी को हटाने का काम करेगी.

 

 

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...