Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गिरिडीह में करेंगे जनसभा

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कांके विधायक समरी लाल, रांची विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ ने स्वागत किया. कुछ देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे. गिरिडीह में जेपी नड्डा मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देगें.

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है. इस कार्यक्रम में 65 मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. सात विधानसभा क्षेत्र क्रमशः गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, धनवार, बगोदर, डुमरी और कोडरमा से पूर्ण रूप से लोग शामिल होंगे. जबकि टुंडी, बाघमारा, बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग आंशिक रूप से शामिल होंगे.

कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, रविन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी आदि मौजूद रहेंगे हैं. सभा में नड्डा मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर प्रकाश डालेंगे.

Commercial Advertisment

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक...

 रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय युवक से अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों की जांच तेज। जेल आइजी की चार सदस्यीय टीम...

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...