महबूबा मुफ्ती पटना पहुंची

पटना: पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर नेताओं का आगमन आरंभ हो गया है। गुरुवार को सबसे पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंची। मुक्‍ती का स्‍वागत पटना हवाई अड्डे पर बिहार की मंत्री शीला मंडल ने किया।

महबूबा मुफ्ती का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का कार्यक्रम भी तय किया गया है। पटना में विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शुक्रवार को पटना पहुंचेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज ही पहुंचने की संभावना है।

विपक्षी दलों की इस बैठक पर राष्ट्रवादी जनता दल (राजद) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल से अलग देशों के सामने कोई नया वैकल्पिक मॉडल पेश किए बिना सिर्फ नकारात्मकता को आधार बनाकर विपक्षी एकता का हश्र मध्यावधि चुनाव के रूप में 1977 और 1989 में देश ने देखा है। उन्होंने इस तरह के पुराने प्रयोग से जनता की उबाऊ होने की भी संभावना जताई।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...