CM ने जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का किया कार्यारंभ

CM ने जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का किया कार्यारंभ

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे पी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का कार्यारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना घाट, ओपी साह सामुदायिक भवन के निकट, पटना साहिब रेलवे स्टेशन के समीप पर्यटक सूचना केंद्र और पटना-बख्तियारपुर फोरलेन स्थित गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ के पास पहुँचकर स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक बनने वाले संपर्क पथ के संबंध में CM को विस्तृत जानकारी दी।

स्थल निरीक्षण के दौरान CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संपर्क पथ के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि जे पी गंगा पथ के तहत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का आज कार्यारंभ किया गया है। इसके बन जाने से सड़कों की संपर्कता तथा जेपी गंगा पथ की उपयोगिता और बढ़ेगी, इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस संपर्क पथ का ठीक ढंग से निर्माण कार्य पूरा हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें – Lalu ने तेजस्वी को सरकार बनाने लायक नहीं छोड़ा, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर…

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 52.54 करोड़ रूपये की लागत से पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक सम्पर्क पथ का निर्माण होना है। इस पथ का निर्माण राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच भूमि के परस्पर आदान-प्रदान के आधार पर किया जा रहा है। यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुए जे पी गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगा, जिसकी कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है। CM

Goal 2 22Scope News

इस सम्पर्क पथ के अन्तर्गत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का प्रावधान किया गया है। पथ के दोनों तरफ दो लेन का सर्विस पथ के साथ स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग इत्यादि का प्रावधान किया गया है। इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा जे पी गंगा पथ का एनएच-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से संपर्कता प्राप्त होगा। इस कार्य के पूर्ण किये जाने की अवधि 12 माह निर्धारित की गयी है और इसे मार्च 2026 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। CM CM CM CM CM CM CM 

यह भी पढ़ें – JDU से नाराज नहीं हैं अल्पसंख्यक, गिनाया विकास के लिए नीतीश सरकार का काम…

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कपिल शीर्षत अशोक, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में वक्फ कानून लागू नहीं होने देगी RJD, तेजस्वी ने कहा ‘सत्ता में रहें…’

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...